फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में विश्व कप की शान बढ़ाएंगे 1975 के चैंपियन

Wed, 07 Nov 2018 04:10 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
indian hockey team
विज्ञापन

देश की झोली में हॉकी विश्व खिताब डाले हुए 43 साल हो चुके हैं, लेकिन 1975 के विश्व कप विजेता टीम के मन में यह कसक हमेशा रही कि उनकी उपलब्धि आज की पीढ़ी ने महज कागजों का हिस्सा बना दिया है। देश की सरजमीं पर विश्व कप एक बार फिर होने जा रहा है।

विज्ञापन


यहां इस विश्व कप टीम के जीवित 13 सदस्यों की इस पीड़ा को ओडिशा सरकार ने दूर करने का बीड़ा उठाया है। भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले विश्व कप के उद्घाटन समारोह की शान विश्व विजेता भारतीय टीम को बनाया जाएगा। ओडिशा सरकार इस मौके पर टीम को न सिर्फ सम्मानित करेगी बल्कि आर्थिक मदद के साथ कलिंगा स्टेडियम का चक्कर भी लगवाएगी।

दरअसल, ओडिशा सरकार बी यही चाहती है कि विश्व विजेता टीम को आमंत्रित कर भारतीय टीम में जज्बा भरा जाए।अंतिम बार हॉकी इंडिया ने इस टीम को 2104 में सम्मानित किया था। उस दौरान प्रत्येक सदस्य को दो-दो लाख रुपये का चेक दिया गया था। इस वक्त टीम के जीवित सदस्यों में अशोक दीवान, लेवनी फर्नांडीज, असलम शेर खान, माइकल किंडो, वरिंदर सिंह, अजीत पाल सिंह, ओंकार सिंह, वीजे फिलिप्स, एचजेएस चिमनी, अशोक कुमार, बीपी गोविंदा, हरचरण सिंह  और कालिहा हैं, जबकि सुरजीत सिंह, मोहिंदर सिंह और शिवाजी पवार का निधन हो चुका है।
विज्ञापन


हॉकी प्रेमी की पहल कर गई काम
सच्चाई यह है कि इस विश्व विजेता टीम को याद करने की मुहिम बैतुल के हॉकी प्रेमी हेमंत दूबे ने छेड़ी। उन्होंने ओडिशा सरकार और हॉकी इंडिया को लिखा कि विश्व कप के दौरान इस टीम को न सिर्फ सम्मानित किया जाए बल्कि उनकी आर्थिक मदद भी किया जाए। ओडिशा सरकार ने यह फैसला लेने के बाद टीम को एकत्र करने की जिम्मेदारी भी हेमंत को ही सौंपी है।

ताजा होंगी पुरानी यादें
इपोह (मलयेशिया) में विश्व चैंपियन बनी टीम के प्रमुख सदस्य मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार ओडिशा सरकार के की इस पहल पर भावुक हो उठते हैं। उनके मुंह से यही निकलता है एक बार फिर पुराने साथी एक साथ होंगे और पुरानी यादें ताजा हो उठेंगी। उन्हें उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी विश्व कप में भारतीय टीम के मनोबल को और ऊंचा करेगी।

हॉकी विश्व कप के टिकटों की बिक्री शुरू
हॉकी विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। पहला मुकाबला बेल्जियम और कनाड़ा के बीच होगा और इसी दिन भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें