राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भांगड़ा डांस के दौरान कलाकार
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 72 देशों के 4500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया और ऑस्ट्रेलिया पदक तालिका में पहले नंबर पर रहा। 61 पदक के साथ भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा, लेकिन इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंजाबी गानों का जलवा देखने को मिला। बर्मिंघम के एलेक्सजेंडर स्टेडियम में भांगड़ा डांस से लेकर अपाचे इंडियन की प्रस्तुति तक पंजाबी संस्कृति ने सभी का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में सिद्धू मूसेवाला और रजिंदर सिंह गाने भी बजाए गए।
राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना जा सकता है। सिद्धू के फैंस को यह वीडियो पसंद आ रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होगा।