फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया नया कीर्तिमान, मैनचेस्टर यूनाइटेड को भी दिलाई रोमांचक जीत

Thu, 30 Sep 2021 10:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात नंबर की जर्सी वाले दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विल्लारियल के खिलाफ मैच में उतरते ही लीग में सर्वाधिक 178 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बुधवार को स्पेनिश फुटबॉल क्लब विल्लारियल के खिलाफ मैच में उन्होंने 90 मिनट के बाद गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : twitter@ManUtd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज फुटबॉलर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सात नंबर की जर्सी वाले रोनाल्डो ने विल्लारियल के खिलाफ मैच में उतरते ही लीग में सर्वाधिक 178 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बुधवार को स्पेनिश फुटबॉल क्लब विल्लारियल के खिलाफ मैच में उन्होंने 90 मिनट के बाद गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। 

विज्ञापन

36 वर्षीय रोनाल्डो अब यूईएफए चैंपियंस लीग में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी इकेर कैसिलास (177) को पीछे छोड़ दिया। चैंपियंस लीग में सर्वाधिक मुकाबले खेलने के मामले में जावी हर्नांडेज (151) तीसरे और लिओनेल मेसी (149) चौथे स्थान पर हैं। 
 

बता दें कि रोनाल्डो ने 2003 में लीग 18 साल की उम्र में लीग में डेब्यू किया था। तब से अब तक वह चैंपियंस लीग में सर्वाधिक 136  गोल और 42 असिस्ट करने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो के नाम पर चैंपियंस लीग में सर्वाधिक छह फाइनल मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। अब उन्होंने सर्वाधिक 95 ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलने के मामले में भी कैसिलास की बराबरी कर ली है।  इसके अलावा कई और भी उपलब्धियां दर्ज हैं। 
विज्ञापन


बात करें मैच की तो ग्रुप एफ के दूसरे मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो के आखिरी वक्त में किए गए गोल की मदद से विल्लारियल को 2-1 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें