फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ट्रॉफी: त्रिपुरा से पार नहीं पा सका उत्तराखंड

Tue, 05 Feb 2013 09:46 PM IST
वाराणसी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज तर्रार स्ट्राइकर मंगर देवरामा के उम्दा खेल की बदौलत त्रिपुरा ने उत्तराखंड जैसी मजबूत टीम को 2-1 से हरा यहां सिगरा स्टेडियम में चल रहे संतोष टॉफी लीग मुकाबले में पूरे तीन अंक अर्जित किए। उधर, दिन के पहले मैच में सिक्किम ने पांडिचेरी को 6-0 से शिकस्त दे लीग में अपनी स्थिति को और मजबूत किया।
विज्ञापन


यूपी फुटबॉल संघ की देखरेख में चल रही 67वीं सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम आज त्रिपुरा से पार नहीं पा सकी। पहले ही मिनट में मंगल देवरामा ने अकेले दम पर खतरनाक मूव बनाया मगर उनकी किक बार से टकराकर बाहर चली गई।

प्रत्याक्रमण पर दसवें मिनट में उत्तराखंड के विंगर अशोक कलाकोटी त्रिपुरा की रक्षापंक्ति को चकमा दे गेंद जाल में मार टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 16वें मिनट में अशोक की फ्री किक को त्रिपुरा के गोलकीपर बबन देवनाथ ने हवा में गोता लगाकर नियंत्रित किया। आक्रमण- प्रत्याक्रमण के बीच 34वें मिनट में त्रिपुरा ने बनवीर कलाई के गोल की मदद से बराबरी हासिल कर ली। सेकेंड हाफ में त्रिपुरा ने रणनीति बदली और तेज गति से खेलते हुए उत्तराखंड पर दबाव बनाया।
विज्ञापन


इस बीच 50वें मिनट में स्ट्राइकर मंगल देवरामा ने गोल दाग त्रिपुरा को 2-1 की निर्णायक अग्रता दिला दी। शेष समय में उत्तराखंड की ओर से आक्रमण तो खूब हुए मगर त्रिपुरा की चौकन्नी रक्षापंक्ति ने उन्हें मैच में बराबरी हासिल नहीं करने दिया। उधर, दिन के पहले मैच में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित सिक्किम की टीम ने पांडिचेरी को फुटबॉल का पाठ पढ़ाया।

सिक्किम ने यह मुकाबला 6-0 गोल से अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से तशरिंग जांपो ने तीन शानदार गोल दागे। जबकि तेंजिंग तस्फेल, वाई विश्वकर्मा एवं टेंपो भूटिया ने एक-एक बार जाल हिलाया। बुधवार को यहां अपराह्न तीन बजे राजस्थान का सामना असम से होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें