फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो कप : स्पेन ने स्लोवाकिया को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से दी शिकस्त

Thu, 24 Jun 2021 07:46 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सोमवार को स्पेन का सामना कोपेनहेगन में क्रोएशिया से होगा
  • पोलैंड की टीम स्वीडन के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई
  • क्रोएशिया ने स्कॉटलैंड को हराया 
विज्ञापन
football - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन ने बड़ी जीत के साथ यूरो कप के अंतिम-16 में प्रवेश किया। स्पेन ने स्लोवाकिया को 5-0 से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। उसके दो मैच ड्रॉ रहे थे। टीम पांच अंकों के साथ ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


स्पेन की ओर से आयमेरिक लापोेर्टे (45+3वें मिनट), पाब्लो साराबिया (56वें मिनट) और फेरान टोरेस (67वें मिनट) ने गोल किए। दो गोल आत्मघाती रहे जो स्लोवाकिया के गोलकीपर मार्टिन डुब्रावका (30वें मिनट) और जुराज कुक्का (71वें मिनट) ने किए।

इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल के बाद दूसरी बार किसी टीम ने एक मैच में दो आत्मघाती गोल किए। वहीं मार्टिन यूरो कप के इतिहास के पहले ऐसे गोलकीपर हैं जिन्होंने पेनाल्टी रोकने के साथ ही आत्मघाती गोल भी किया।
विज्ञापन


स्वीडन ने पोलैंड को किया बाहर 
रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (61वें,84वे मिनट) के दो गोल के बावजूद पोलैंड की टीम स्वीडन के हाथों 2-3 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्वीडन के लिए एमिल फोर्सबर्ग (दूसरे, 59वें मिनट) और विक्टर क्लासन (90+3 मिनट) ने गोल किए। स्वीडन ग्रुप ई में सात अंक लेकर शीर्ष पर रहा। 

क्रोएशिया ने स्कॉटलैंड को हराया 
कप्तान लुका मोदरिच के शानदार खेल की मदद से क्रोएशिया ने स्कॉटलैंड को 3-1 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी और कुल चौथी बार अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। क्रोएशिया के लिए मोदरिच (62वें मिनट), निकोला व्लासिच (17वें मिनट) और इवान पेरिसिच (77वें) ने गोल किए। मोदरिच (35 साल 286 दिन) यूरो कप में गोल करने वाले क्रोएशिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। वह 2008 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ 22 साल 72 दिन में गोल कर अपने देश के सबसे युवा खिलाड़ी भी बने थे। 

25 साल बाद कैलम 
स्कॉटलैंड के लिए एकमात्र गोल खेल के 42वें मिनट में कैलम मैकग्रेगॉर ने किया। वह पिछले 25 साल में यूरो कप में गोल करने वाले स्कॉटलैंड के पहले खिलाड़ी बने। उनसे पहले 19 जून 1996 को एली मैक्कोइस्ट ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ गोल किया था।  

स्टर्लिंग के गोल से जीता इंग्लैंड 
रहीम स्टर्लिंग के गोल के दम पर इंग्लैंड ने यूरो कप में चेक गणराज्य के 1-0 से पराजित किया। पहले ही अंतिम-16 में जगह बना चुके इंग्लैंड के लिए स्टर्लिंग ने 12वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक रहा।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन अभी तक एक भी गोल नहीं कर सके हैं। इंग्लैंड की टीम सात अंकों के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर रही। क्रोएशिया (4) दूसरे और चेक गणराज्य (4) तीसरे स्थान पर रह।

इंग्लैंड के कोच जेरेथ साउथगेट ने कहा कि हमारा हमेशा से मानना था कि केन पर से गोल करने का बोझ कम किया जाना चाहिए। इंग्लैंड को अब एक सप्ताह बाद ग्रुप एफ के उपविजेता से खेलना है जो फ्रांस, पुर्तगाल, जर्मनी या हंगरी में से कोई भी हो सकता है। उस मैच में 45000 दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें