कप्तान लियोनल मेसी के रिकॉर्ड 147वें मैच में अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका में पराग्वे को 1-0 से शिकस्त देकर नॉकआउट में प्रवेश लिया। मेसी ने अर्जेंटीना की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने के पूर्व डिफेंडर जेवियर मस्केरानो के रिकॉर्ड की बराबरी की।
अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल पापू गोमेज ने खेल के दसवें मिनट में दागा। मेसी ने अब तक सिर्फ एक गोल फ्री किक पर ही किया है। टीम तीन मैचों में सात अंकों के साथ शीर्ष पर है। चिली और उरुग्वे का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा।
उरुग्वे के लिए लुईस सुआरेज (66वें मिनट) और चिली के लिए एडुआर्डो वर्गास (21वें मिनट) ने गोल किए। उरुग्वे का यह टूर्नामेंट पहला गोल है। चिली भी पांच अंकों के साथ अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा।