सुपरस्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से अल नासेर को सऊदी प्रो लीग में अल इतिहाद के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले में गोल की आस रहेगी। रोनाल्डो के लिए पिछला महीना शानदार रहा था और उन्हें फरवरी माह का श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। लेकिन अल नासेर के अल बातिन के खिलाफ पिछले मैच में वह गोल नहीं कर पाए थे जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।
टीम इस मैच में एक गोल से पिछड़ रही थी। लेकिन मैच के इंजुरी समय में खिलाड़ियों ने तीन गोल दागकर अल नासेर को उलटफेर से बचा लिया और टीम को 3-1 जीत दिलाई थी। अगर टीम यह मैच हार जाती तो उसे अंक तालिका में सबसे नीचे 16वें स्थान की टीम अल बातिन से उलटफेर का करना पड़ता। रोनाल्डो ने अल बातिन के खिलाफ मैच से पहले डैमेक के विरुद्ध पहले हाफ में तीन गोल करके हैट्रिक लगाई थी और टीम को भी जीत दिलाई थी।