फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप : सात बार की विजेता भारतीय टीम को पहली जीत का इंतजार, नेपाल के खिलाफ जीतना जरूरी 

Sun, 10 Oct 2021 07:39 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम को अब फाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोेनों मुकाबले जीतने होंगे। भारत ने पिछले महीने नेपाल से काठमांडो में दो मैत्री मैच खेले थे जिसमें पहला ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे में भारत 2-1 से जीतने में सफल रहा था।
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम को रविवार को सैफ चैंपियनशिप में नेपाल की टीम से मैच खेलना है। सात बार की विजेता भारतीय टीम को इस बार पहली जीत का इंतजार है। पहले दो मुकाबले बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ बराबरी पर छूटे थे। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम को अब फाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोेनों मुकाबले जीतने होंगे।

विज्ञापन


भारत ने पिछले महीने नेपाल से काठमांडो में दो मैत्री मैच खेले थे जिसमें पहला ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे में भारत 2-1 से जीतने में सफल रहा था। अभी नेपाल की टीम छह अंक लेकर शीर्ष पर चल रही है। उसने मालदीव और श्रीलंका के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं।  

ब्लू टाइगर्स ने शनिवार को अभ्यास किया। कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं है और सभी 23 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हैं। भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि हम यहां टूर्नामेंट जीतने आए हैं और हमारी संभावनाएं कायम हैं। हम नेपाल के खेल से परिचित हैं और हाल में हमने उनसे मैच भी खेले हैं। अगर हम अपनी क्षमता के अनुसार खेलेंगे तो निश्चित रूप से जीतने में सफल रहेंगे। हमारे पास जीत के अलावा विकल्प भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें