हीम स्टर्लिंग की हैट्रिक से इंग्लैंड ने यूरो 2020 क्वालिफाइंग में अपना अभियान चेक गणराज्य के खिलाफ 5-0 की जीत से किया। मैनचेस्टर सिटी के स्टर्लिंग ने अपने पहले 45 मैचों में दो गोल किए थे लेकिन अब पिछले तीन अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह पांच गोल कर चुके हैं।
स्टर्लिंग ने 24 वें मिनट में खाता खोला और दो गोल दूसरे हाफ (62 और 68वां मिनट) में किए। जबकि हैरी केन ने पेनाल्टी शॉट से इंग्लैंड की ओर से अपना 21 वां गोल किया। टामस का एक गोल 84 वें मिनट में आत्मघाती रहा।
24: गोल कर चुके हैं मैनचेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड के लिए अब तक रहीम स्टर्लिंग
रहीम ने इस मैच में बिजली की सी गति दिखाई। वह ट्रेनिंग के दौरान भी काफी मेहनत कर रहे थे। यह मैच उनके लिए खास हो गया। उनमें गोल करने की भूख जाग गई है। -गेरेथ साउथगेट, इंग्लैंड कोच