फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरू एफसी ने जीता आईएसएल सीजन-5 का खिताब, फाइनल में गोवा को 1-0 से हराया

Sun, 17 Mar 2019 10:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bengaluru FC - फोटो : isl
विज्ञापन

राहुल भेके के 117 वें मिनट में किए गए शानदार गोल की मदद से बेंगलुरू एफसी ने रविवार को इंडियन सुपर लीग के पांचवें सत्र का खिताब अपने नाम किया। मुम्बई फुटबॉल एरेना में खेले गए खिताबी मुकाबले में बेंगलुरू ने एफसी गोवा को 1-0 से हराया। बेंगलुरू एफसी ने पहली बार यह खिताब जीता है, जबकि गोवा की टीम 2015 के बाद दूसरी बार उपविजेता रही। 

विज्ञापन


डिमास डेल्गाडो के कॉर्नर को भेके ने गोल में बदल कर बेंगलुरू को चैम्पियन बनाया। बेंगलुरू की टीम लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची थी। बीते साल उसे चेन्नइयिन एफसी के हाथों हार मिली थी। दूसरी ओर, एफसी गोवा दूसरी बार फाइलन में पहुंचकर खिताब से महरूम रह गई। उसे भी 2015 में फाइनल में चेन्नइयिन एफसी के हाथों हार मिली थी।

अहमद जाहो को अतिरिक्त समय के पहले हाफ से ठीक पहले दूसरा पीला कार्ड दिखाए जाने के कारण गोवा की टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा और इसी का फायदा उठाकर बेंगलुरू ने विजयी गोल दागते हुए खिताब अपने नाम किया। इस सत्र में बेंगलुरू की गोवा पर यह लगातार तीसरी जीत है।
विज्ञापन


मैच का पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इक्के-दुक्के मौकों को छोड़ दिया जाए तो कोई भी टीम बड़ा मौका नहीं बना सकी। बेंगलुरू ने हालांकि थोड़ा बेहतर खेल दिखाया। उसके छह किक गोल पोस्ट के पास से निकले जबकि गोवा के खिलाड़ियों के तीन किक गोल पोस्ट के करीब से निकले।

गुरप्रीत सिंह संधू की तुलना में गोवा के गोलकीपर नवीन कुमार को निश्चित तौर पर अधिक मेहनत करनी पड़ी लेकिन वह अपनी टीम के गोल खाने को बचाने में सफल रहे। मीकू को छठे मिनट में गोल से महरूम करना पहले हाफ में नवीन की सबसे बड़ी सफलता रही। 

गोवा के लिए पहले हाफ में खराब बात यह रही कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कप्तान मंडार राव देसाई को 45वें मिनट में बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह सेवियोर गामा ने ली। इस हाफ का एकमात्र पीला कार्ड गोवा के मोउतोर्दा फाल को 39वें मिनट में मिला।

बेंगलुरु एफसी ने जीता आईएसएल का खिताब
दूसरे हाफ की आक्रामक शुरूआत हुई। 47वें मिनट में गोवा के अहमद जाहो और 51वें मिनट में बेंगलुरू के अलेजांद्रो गार्सिया का पीला कार्ड मिला। 58वें और 59वें मिनट में गोवा ने दो अच्छे मूव बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।

बेंगलुरू ने 62वें मिनट में डिमास डेल्गाडो को पीला कार्ड मिला। बेंगलुरू ने 70वें मिनट में पहला बदलाव करते हुए एलेजांद्रो गार्सिया को बाहर कर लुइस लोपेज को मैदान पर उतारा। बेंगलुरू टीम ने कोशिश जारी रखी और 81वें मिनट में वह गोल के काफी करीब जाकर खाता खोलने से चूक गई। इंजरी टाइम में मीकू एक बार फिर गोल के करीब थे लेकिन फाल ने गेंद को अपने चेहरे पर लेकर उसे दिशाहीन कर दिया। इस तरह यह मैच निर्धारित समय में 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। 

अतिरिक्त समय मे दोनों टीमें थकी हुई नजर आईं। दोनों ने मौके बनाने चाहे लेकिन शुरुआती 15 मिनट में ऐसा होता नही दिखा। इसी बीच, 105वें मिनट में मीकू पर गलत तरीके से प्रहार करने के कारण जाहो को पीला कार्ड मिला और वह मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। अब गोवा को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना था। मीकू को भी पीला कार्ड मिला लेकिन वह मैदान पर बने रहे। 

इस तरह अतिरिक्त समय का पहला हाफ समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में गोवा ने जैकीचंद को बाहर कर महावीर सिंह को अंदर लिया। 112वें मिनट में बेंगलुरू ने दो बदलाव किए। उदांता और नीशू बाहर गए जबकि कीन लेविस और बोईथांग हाओकिप अंदर आए।

ऐसा लग रहा था कि मैच पेनाल्टी शूटआउट तक खिंच जाएगा लेकिन इसी बीच 117वें मिनट में भेके ने एक सटीक हेडर के जरिए गोल करते हुए बेंगलुरू का खाता खोल दिया और अपने प्रशंसकों को झूमने का मौका दिया। दूसरी ओर, इस मैच में काफी अच्छा खेल रही गोवा की टीम की किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और वह एक बार फिर खिताब से दूर रह गई।
विज्ञापन

लाइव अपडेट्स

isl final

117 मिनटः ... और ये गोल! राहुल भेके ने शानदार गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। राहुल के इस गोल के साथ बेंगलुरु एफसी ने आईएसएल सीजन पांच का खिताब अपने नाम किया। 




109 मिनटः गोवा की टीम में बदलाव किया गया। जैकी चंद को बाहर भेजकर मनवीर सिंह को मैदान पर भेजा गया।

105 मिनटः बाकी के बचे 15 मिनट दोनों ही टीम के लिए काफी अहम है नहीं तो इस फाइनल का रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट से ही निकलेगा।

-एक्सट्रा टाइम के दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ का खेल खत्म। दोनों टीम को है पहले गोल की तलाश। लगता है यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में जाएगा।




-एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ का खेल शुरू।

-30 मिनट का एक्सट्रा टाइम दिया गया है।

फुलटाइम- बेंगलुरु एफसी 0: एफसी गोवा 0




90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म, 3 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

86 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में महज कुछ ही मिनट बचे हैं। ऐसा लग रहा है कि इस मुकाबले का रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट में जाकर निकलेगा। क्योंकि दोनों ही टीम दूसरे हाफ में भी गोल करने में नाकाम रही।

81 मिनटः बेंगलुरु के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन गोल होते-होते रह गया। गेंद पोल में टकराकर बाहर चली गई।

69 मिनटः गोवा की टीम दूसरे हाफ में बेंगलुरु लगातार पर हावी हो रही है।

62 मिनटः बेंगलुरु एफसी के खिलाड़ी डिमास को येलो कार्ड दिखाया गया।

51 मिनटः एक और येलो कार्ड। एलेक्स बर्रेरा को येलो कार्ड दिखाया गया।

46 मिनटः एफसी गोवा के खिलाड़ी ए जाहू को येलो कार्ड दिखाया गया।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

हाफ टाइमः बेंगलुरु एफसी 0: एफसी गोवा 0



-दोनों टीम के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। हाफ टाइम तक दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम रही। मुकाबला कांटे की टक्कर का रहा। दोनों ही टीमे एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कई बार मौका भी मिले पर उसे भुनाने में दोनों ही टीम नाकामयाब रही। अब यह देखना होगा की दूसरे हाफ में कौन सी टीम पहले बढ़त बनाती है?

45+2 मिनटः
एफसी गोवा की टीम में बदलाव किया गया। देसाई के बदले गामा को मैदान पर भेजा गया।

-45+1 मिनटः एफसी गोवा के कप्तान मंदार देसाई को इंजरी के कारण स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। 

45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म, 2 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।

38 मिनटः एफसी गोवा के खिलाड़ी मोरटादा फॉल को येलो कार्ड दिखाया गया।

30 मिनटः दोनों ही टीम गोल करने में नाकाम रही है। अभी तक के खेल में दोनों ही टीमें बराबरी पर है। कांटे की टक्कर का मुकाबला हो रहा है दोनों टीमों के बीच।

13 मिनटः गोवा के मौका था गोल करने का, लेकिन निराशा हाथ लगी।

10 मिनटः दोनों टीमों के बीच 10 मिनट का खेल हो चुका है, अभी तक एक भी गोल नहीं हो सका है। मुकाबला बराबरी का चल रहा है। 

5 मिनटः बेंगलुरु के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन नाकाम रहे।

- पहले हाफ का खेल शुरू।

-दोनों टीमें इस प्रकार हैं।


-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें