फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा: एशियाई चैंपियन फुटबॉलर चंद्रशेखर का 86 साल की उम्र में निधन, 1960 रोम ओलंपिक का थे हिस्सा

Tue, 24 Aug 2021 08:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के स्टार फुटबॉलर और ओलंपियन ओ चंद्रशेखर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 1962 एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे
विज्ञापन
ओलंपियन फुटबॉलर चंद्रशेखर - फोटो : twitter@IndianFootball
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार फुटबॉलर और ओलंपियन ओ चंद्रशेखर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 1962 एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। चंद्रशेखर ने आज 86 साल साल का उम्र में अंतिम सांस ली। उनके जाने से फुटबॉल जगत में शोक की लहर है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने उनके निधन पर शोक जताया है और अपनी श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


भारतीय फुटबॉल टीम के डिफेंडर चंद्रशेखर 1960 में रोम ओलंपिक का हिस्सा थे। वह 1962 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा वह 1964 में एएफसी एशियाई कप में उप-विजेता रही भारतीय टीम का भी अहम हिस्सा थे।   

ओलंपियन चंद्रशेखर के नाम से मशहूर भारतीय फुटबॉलर ने 1959 में एशियाई कप क्वालीफ़ायर में डेब्यू किया था। घरेलू स्तर पर वह संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र की अगुवाई करते थे। वह 1959-1965 से इस टीम का हिस्सा थे और 1963 में टूर्नामेंट जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 1958-1966 तक कैल्टेक्स क्लब से भी खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें