फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: एयरपोर्ट में नींद, पार्क में ट्रेनिंग फिर मैदान में कमाल; भारतीय फुटबॉल टीम के दीवाने हुए हेड कोच

Mon, 25 Sep 2023 01:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

भारतीय फुटबॉल टीम का एशियन गेम्स में खेलना भी तय नहीं था। कोच की चिट्ठी के बाद खेलने की अनुमति मिली, लेकिन 13 अहम खिलाड़ियों को उनके क्लब ने रिलीज नहीं किया और कप्तान सुनील छेत्री युवा खिलाड़ियों के साथ इस प्रतियोगिता में खेल रहे हैं।
 
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेल 2023 में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर चुकी है। टीम इंडिया के लिए पदक हासिल करना बेहद मुश्किल होगा, लेकिन भारतीय टीम ने सभी के दिल जीत लिए हैं। चीन के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारत के लिए वापसी की राह बेहद मुश्किल थी, लेकिन कप्तान सुनील छेत्री ने पेनल्टी में गोल कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस बीच टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन


इगोर स्टिमैक हर समय पर टीम के साथ खड़े रहे हैं और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट के जरिए सभी खिलाड़ियों की तारीफ की है। भारतीय टीम को पहले एशियाई खेलों में शामिल नहीं होना था, क्योंकि भारतीय टीम एशिया की शीर्ष आठ फुटबॉल टीमों में शामिल नहीं है। ऐसे में कोच स्टिमैक ने प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखकर भारतीय टीम को इस प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका देने की बात कही। 

स्टिमैक की बात मानी गई और टीम इंडिया को एशियाई खेलों में शामिल होने की अनुमति मिल गई। टीम का चयन हुआ, जिसमें कई बेहतरीन खिलाड़ी थे। हालांकि, इनमें से 13 खिलाड़ियों को उनके कोच ने देश के लिए खेलने की अनुमति नहीं दी। अनुबंध के तहत ये खिलाड़ी अपने क्लब को नहीं छोड़ सके और भारतीय टीम का चयन फिर से करना पड़ा। कप्तान सुनील छेत्री की अगुआई में भारत की युवा टीम एशियाई खेलों में शामिल हुई। 
विज्ञापन


पहले मैच में भारत को चीन के खिलाफ 1-5 के अंतर से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, लेकिन अगले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने दमदार वापसी कर जीत हासिल की। म्यांमार के खिलाफ भी भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अंतिम-16 में जगह बना ली। अब कोच ने इस टीम की तारीफ की है। 
 

स्टिमैक ने लिखा "एयरपोर्ट पर अपनी नींद पूरी करने से लेकर चीन के पार्कों में एक्टिवेशन/रिकवरी सत्र तक। मैं व्यक्तिगत रूप से एशियाई खेलों में अपने सभी खिलाड़ियों की सराहना करना चाहता था। ये लड़के पूरी तरह से पेशेवर हैं और भारत को गौरवान्वित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।"



इगोर स्टिमक पर एआईएफएफ को भरोसा
जाहिर तौर पर टीम इंडिया इगोर स्टिमैक के नियंत्रण में फली-फूली है। क्रोएशियाई कोच ने दिखाया है कि वह मैदान के बाहर से हमेशा टीम को सहारा देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और इस प्रक्रिया में उन्हें कुछ रेड कार्ड भी मिले हैं। उनकी कोचिंग में भारत रैंकिंग में ऊपर चढ़ा और कुछ समय बाद फीफा रैंकिंग में 100वें स्थान पर पहुंच गया। अपनी कार्यप्रणाली और आक्रामक रणनीति के साथ, उन्होंने एआईएफएफ का विश्वास जीत लिया है, जिन्होंने अपना अनुबंध एएफसी एशियाई कप 2023 तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें