फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Under-19 Championship: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, अब भूटान से होगा मुकाबला

Fri, 22 Sep 2023 12:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालिफाइंग दौर में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वागमसर गोयेरी, नाओबा मेतेई पंगाम्बाम और अर्जुन सिंह ओनम के गोलों की मदद से भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। ग्रुप बी में भारत का मुकाबला अब 25 सितंबर को भूटान से होगा। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालिफाइंग दौर में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम ने पहले ही मिनट गोयरी की मदद से पहला गोल किया। उसके बाद मध्यांतर से पहले नाओबा ने 2-0 से आगे कर दिया। मजबूत बढ़त से उत्साहित भारतीय टीम ने लगातार हमले बोले। अंतिम गोल अर्जुन ने बेहतरीन राइट फुटर से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें