फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: ओग्बेचे के 'डबल' ने केरल को बेंगलुरु पर दिलाई जीत

Sun, 16 Feb 2020 08:52 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केरल ब्लास्टर्स
विज्ञापन

केरल ब्लास्टर्स ने पिछड़ने के बाद बार्थोलोमेव ओग्बेचे के दो गोल की बदौलत शानदार वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में शनिवार को बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हरा दिया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में डेशहोर्न ब्राउन ने 16वें मिनट में गोल कर बेंगलुरु को 1-0 से आगे कर दिया, लेकिन ओग्बेचे ने दो गोल करते मेजबान टीम को जीत दिला दी। इसमें से एक गोल पेनल्टी पर हुआ।

विज्ञापन


ओग्बेचे ने हाफ टाइम से ठीक पहले फ्री किक पर गोल कर केरल ब्लास्टर्स को बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद मैच के 70वें मिनट में ब्लास्टर्स को पेनल्टी मिली जिस पर ओग्बेचे ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि केरल की टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें