फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Football Coach: जुलाई के आखिर तक मुख्य कोच नियुक्त कर लेगा AIFF, कौन होगा स्टिमैक का उत्तराधिकारी?

Thu, 04 Jul 2024 10:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई और एआईएफएफ ने कहा कि उसे कुल 291 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय फुटबॉल मुख्य कोच इगोर स्टिमैक - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को कहा कि वह इस महीने के आखिर तक राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति कर लेगा जिसके लिए उसे दुनिया भर से आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन


इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई और एआईएफएफ ने कहा कि उसे कुल 291 आवेदन मिले हैं। इसमें से 100 आवेदकों के पास यूईएफए प्रो लाइसेंस डिप्लोमा है, जबकि 20 के पास एएफसी प्रो लाइसेंस डिप्लोमा और तीन के पास कॉनमेबोल लाइसेंस हैं।

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने बयान में कहा, 'हमें बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं और कई ख्याति प्राप्त कोच ने भारत में दिलचस्पी दिखाई है। हमें उम्मीद है कि हम जुलाई के आखिर तक मुख्य कोच की नियुक्ति कर देंगे ताकि भारत सितंबर में फीफा विंडो का फायदा उठा सके।'
विज्ञापन


एआईएफएफ ने भारतीय टीम के विश्व कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने में नाकाम रहने के बाद पिछले महीने इगोर स्टीमक को मुख्य कोच पद से बर्खास्त कर दिया था। तभी से यह पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें