फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Euro 2024: क्रोएशिया से ड्रॉ के बाद इटली नॉकआउट में, मॉद्रिच टूर्नामेंट में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर

Tue, 25 Jun 2024 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

क्रोएशिया के तीन मैचों में दो ही अंक है और अब तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिये उसे बाकी मैचों के नतीजों का इंतजार करना होगा। इटली का सामना अंतिम 16 में शनिवार को स्विटजरलैंड से बर्लिन में होगा।
विज्ञापन
लुका मॉद्रिच - फोटो : Euro Cup 2024 Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के स्थानापन्न खिलाड़ी मात्तिया जाकानी ने स्टॉपेज टाइम के आखिरी मिनट में गोल करके क्रोएशिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोका और अपनी टीम को नॉकआउट चरण में जगह भी दिला दी। इससे पहले क्रोएशिया के लिये लुका मॉद्रिच ने दूसरे हाफ में गोल किया था ।
विज्ञापन


इटली को अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी जबकि क्रोएशिया को हर हालत में जीत दर्ज करनी थी। क्रोएशिया के तीन मैचों में दो ही अंक है और अब तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिये उसे बाकी मैचों के नतीजों का इंतजार करना होगा। इटली का सामना अंतिम 16 में शनिवार को स्विटजरलैंड से बर्लिन में होगा।

लुका मॉद्रिच का रिकॉर्ड
संभवत: अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे क्रोएशिया के लुका मॉद्रिच ने इटली के खिलाफ गोल किया तो वह यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और उन्हें प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार भी मिला लेकिन वह इसका जश्न मनाने के मूड में नहीं थे । इटली के मात्तिया जाकानी ने स्टॉपेज टाइम के आठवें मिनट में गोल कर दिया। इससे क्रोएशिया की नॉकआउट चरण में पहुंचने की राह कठिन हो गई है ।
विज्ञापन


अब उसे दूसरे मैचों के नतीजे पक्ष में आने की दुआ करनी होगी। 38 वर्ष 289 दिन के मॉद्रिच ने 55वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा ।इससे पहले यह रिकॉर्ड आस्ट्रिया के इविका वास्टिक के नाम था जिन्होंने यूरो 2008 में पोलैंड के खिलाफ गोल किया तब वह 38 वर्ष 257 दिन के थे। क्रोएशिया के लिये 2006 में पदार्पण करने वाले मॉद्रिच 178 मैच खेल चुके हैं। उन्हें 2018 में बलोन डिओर पुरस्कार भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें