फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा ने अंडर-17 महिला विश्व कप को रद्द कर दिया, अब भारत 2022 में करेगा मेजबानी

Tue, 17 Nov 2020 10:48 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फीफा महिला वर्ल्ड कप - फोटो : Indian Football Twitter
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) ने कोविड-19 महामारी के चलते भारत में खेले जाने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप को रद्द कर दिया और 2022 की मेजबानी का अधिकार सौंप दिया यानी कि भारत अब 2022 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप और कोस्टा रिका 2022 अंडर-20 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण इस टूर्नामेंट को 2021 के लिए स्थगित किया गया था। यह फैसला फीफा परिषद के उस ब्यूरो द्वारा लिया गया, जिसने मौजूदा कोविड-19 महामारी के वैश्विक फुटबॉल पर पड़ रहे असर का आकलन किया। फीफा की ओर से जारी बयान में कहा गया, '' इन टूर्नामेंटों (अंडर-17 महिला और अंडर-20 महिला विश्व कप) को आगे के लिए स्थगित करने में असमर्थता के के कारण कोविड-19 के लिए गठित फीफा परिसंघ कार्य समूह की सिफारिशों पर दोनों आयु वर्ग के 2020 चरण को रद्द करने के साथ ही उन्हें अगले आयोजन का अधिकार दिया गया है।''

अब दोनों विश्व कप का आयोजन 2022 में होगा 
फीफा-परिसंघ कोविड-19 कार्य समूह ने सभी हितधारकों से सलाह लेने के बाद अंडर-17 महिला विश्व कप के साथ ही अंडर-20 महिला विश्व कप 2020 को भी रद्द कर दिया। दोनों विश्व कप का अगला आयोजन 2022 में होगा जिसकी मेजबानी मौजूदा मेजबान देशों के पास रहेगी।
विज्ञापन


भारत करेगा मेजबानी 
बयान में कहा गया कि टूर्नामेंट के 2022 संस्करणों के बारे में फीफा और संबंधित मेजबान सदस्य संघों के बीच आगे के परामर्श के बाद ब्यूरो ने कोस्टा रिका को फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप 2022 और भारत को फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप 2022 की मेजबानी सौपी है।
बता दें कि इससे पहले भारत में इस विश्व कप का आयोजन इस साल नवंबर में होना था, लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अगले साल (2021) फरवरी- मार्च के लिए स्थगित कर दिया था। इसके चलते अब भारत को मेजबानी के लिए दो साल का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें