केरला ब्लास्टर्स ने एफसी पुणे सिटी के साथ इंडियन सुपर लीग में आज 1-1 से ड्रा खेला जो इस टूर्नामेंट में उसका लगातार चौथा ड्रा है।
पूणे के छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पूणे की तरफ से मार्को स्टांकोविच ने 13वें मिनट में पहला गोल किया ।
केरल के लिए निकोला के ने 62वें मिनट में बराबरी का गोल किया। पुणे अब अंकतालिका में सबसे नीचे है जबकि केरल पांच मैचों में सात अंक लेकर पांचवें स्थान पर है ।