फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लीगः शिलॉग लाजोंग को 3-1 से हरा शीर्ष पर पहुंचा ईस्ट बंगाल 

Thu, 01 Nov 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
East bengal vs shillong lajong
विज्ञापन

जोबी जस्टिन के दो गोल की मदद से ईस्ट बंगाल ने गुरूवार को आईलीग फुटबाल प्रतियोगिता के मैच में शिलांग लाजोंग को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम दो मैचों में दो जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


केरल के जस्टिन ने 12वें मिनट में ही गोल कर टीम का खाता खोला। मध्यांतर से पहले 41वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर ईस्ट बंगाल को 2-0 से आगे कर दिया। 

मध्यांतर के बाद राकेश प्रधान के गोल से शिलांग ने वापसी की लेकिन इसके तीन मिनट बाद ही के. विद्यासागर सिंह के गोल से ईस्ट बंगाल ने बढ़त को 3-1 कर लिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही। ईस्ट बंगाल ने इससे पहले अपने पहले मैच में नेरोका एफसी को 2-0 से हराया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें