फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2018: एफसी गोवा ने आसान मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स को 3-1 से हराया

Sun, 11 Nov 2018 10:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
isl 2018
विज्ञापन

फेरान कोरोमिनास के पहले हाफ में किए गए दो गोल की मदद से एफसी गोवा ने रविवार को कोच्ची के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मेजबान केरल ब्लास्टर्स को 3-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। कोरोमिनास अब तक पांचवें सत्र में आठ गोल कर चुके हैं। उन्होंने 11वें मिनट में गोवा को बढ़त दिलाने के बाद पहले हाफ के इंजुरी टाइम में दूसरा गोल दागा। 

विज्ञापन


गोवा के लिए मैच का तीसरा गोल स्थानापन्न के तौर पर मैदान पर आए मानवीर सिंह ने 67वें मिनट में किया। केरल के लिए एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में निकोला क्रेमारेविक ने किया। केरल की यह घरेलू मैदान पर चार मैचों में दूसरी हार है। 

गोवा की इस सत्र के सात मैचों में यह पांचवीं जीत है। उसके 16 अंक हो गए हैं। बेंगलुरू एफसी 13 अंकों तथा बेहतर गोल अंतर के साथ दूसरे और मुम्बई सिटी एफसी 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। केरल सात अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें