फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-league 2018: गोकुलम केरल ने शिलांग लाजोंग को 3-1 से हराया

Sun, 11 Nov 2018 08:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुलम केरल एफसी ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को यहां शिलांग लाजोंग एफसी की युवा टीम को 3-1 से हराया। 

विज्ञापन


गोकुलम केरल की तरफ से गनी निगम (43वें), एंटोनिया जर्मन (56वें) और राजेश एस (66वें मिनट) ने गोल किए।

शिलांग की तरफ से एकमात्र गोल फारंगकी बुआम ने 78वें मिनट में किया। निगम को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। 

केरल की टीम ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया जिसका शिलांग की टीम के पास कोई जवाब नहीं था। शिलांग ने शुरू में केरल को समान टक्कर दी लेकिन जल्द ही स्थानीय टीम हावी हो गई और आखिर में वह अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें