फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो चैंपियनशिप: मैदान पर गिरा खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर, मैच स्थगित

Sat, 12 Jun 2021 11:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन
विज्ञापन
क्रिस्टियन एरिक्सन - फोटो : social media
विज्ञापन

फिनलैंड के खिलाफ यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के मैच के दौरान डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। वहीं, इस मैच को भी स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन

 


एरिक्सन की छाती पर दबाव (चेस्ट कंप्रेशन) डालना पड़ा। करीब 10 मिनट उपचार के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। एरिक्सन पहले हाफ के आखिर में मैदान पर गिर गए और तुरंत चिकित्साकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथी खिलाड़ियों ने इलाज के दौरान उनके इर्द गिर्द घेरा बना दिया था। इस मैच के लिए कोरोना काल में पहली बार 15000 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें