विश्व कप और यूरो कप के बाद फुटबॉल का तीसरा बड़ा टूर्नामेंट कोपा अमेरिका 14 जून को मौजूदा चैंपियन ब्राजील और वेनेजुएला के बीच मुकाबले के साथ ही शुरू हो जाएगा।
ब्राजील के खिलाफ कोपा अमेरिका के पहले मैच से पूर्व वेनेजुएला के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के 12 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्राजील के स्वास्थ अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सभी संक्रमित व्यक्तियों को होटल में पृथकवास में रखा गया है। इनमें से किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों ने कहा कि रविवार को होने वाला मैच निर्धारित समय पर ही होगा। ब्राजील में अब तक कोरोना संक्रमण से 480000 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि विश्व कप और यूरो कप के बाद फुटबॉल का तीसरा बड़ा टूर्नामेंट कोपा अमेरिका 14 जून को मौजूदा चैंपियन ब्राजील और वेनेजुएला के बीच मुकाबले के साथ ही शुरू हो जाएगा। इससे पहले टीम में संक्रमण की खबर वाकई चौंकाने वाला है। दक्षिण अमेरिका की 10 दिग्गज टीमों के बीच 28 दिन में 28 मुकाबले खेले जाएंगे। अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, ब्राजील के नेमार और उरुग्वे के लुईस सुआरेज जैसे स्टार खिलाड़ी अपनी टीमों को चैंपियन बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। कोरोना के कारण दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं है। इस महामारी के कारण यह टूर्नामेंट एक साल बाद आयोजित किया जा रहा है।