इंग्लैंड की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मातृत्व अवकाश नीति में एक अहम बदलाव किया गया है। इसके बाद खिलाड़ियों को अगले सत्र से नियमित वेतन और अतिरिक्त भत्तों के साथ 14 सप्ताह का अवकाश मिलेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंग्लैंड की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मातृत्व अवकाश नीति में एक अहम बदलाव किया गया है। इसके बाद खिलाड़ियों को अगले सत्र से नियमित वेतन और अतिरिक्त भत्तों के साथ 14 सप्ताह का अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने बताया कि महिला सुपर लीग और महिला चैंपियनशिप खेलने वाली खिलाड़ियों को यह सुविधायें मिलेंगी। इससे पहले यह क्लब पर निर्भर करता था कि वह कितनी छुट्टी देना चाहता है और उसके लिए भी यह अनिवार्य था कि खिलाड़ी क्लब के साथ कम से कम 26 सप्ताह खेल चुकी हो। लेकिन अब नई नीति के तहत ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। यही नहीं करार के तहत चोट और बीमारी की दशा में कवरेज भी अधिक होगा।