फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो 100 इंटरनेशनल गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर, ईरान के अली डेई सबसे आगे

Wed, 09 Sep 2020 12:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया। नेशंस कप में स्वीडन के खिलाफ पुर्तगाल की 2-0 की जीत में रोनाल्डो ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली। अब 35 वर्षीय यह खिलाड़ी 100 इंटरनेशनल गोल करने वाला दुनिया का दूसरा और यूरोप का पहला फुटबॉलर बन चुका है, इसके लिए उन्हें 10 माह का लंबा इंतजार करना पड़ा। मैच में दोनों ही गोल रोनाल्डो की किक से आए। 45वें मिनट में फ्री किक से 99वें और 72वें मिनट में पेनाल्टी एरिया से अपने गोल का सैकड़ा पूरा करने वाले पुर्तगाली कप्तान से आगे सिर्फ ईरान के अली डेई हैं। 

विज्ञापन

 



ग्रीस के खिलाफ 12 जून 2004 को अपना पहला इंटरनेशनल गोल करने वाले रोनाल्डो को जहां 101 गोल तक पहुंचने के लिए 165 मैच लगे तो 25 जून 1993 को ताइपे के खिलाफ पहले ही मैच में तीन गोल करने वाले अली डेई 149 मैच में सर्वाधिक 109 इंटरनेशनल गोल के साथ टॉप पर हैं। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री इस लिस्ट में दसवें नंबर पर आते हैं। टीम इंडिया के लिए 115 मैच में 72 गोल दागने वाले छेत्री अर्जेंटीना के लियोनल मेसी से काफी आगे हैं। बार्सिलोना स्टार मेसी ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 70 गोल ही दागे हैं।

 

विज्ञापन

डेई 1993 से 2006 तक ईरान की तरफ से खेले थे। पांच बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो के नाम पर चैंपियंस लीग में सर्वाधिक 131 गोल करने का रिकॉर्ड भी है, जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी से 16 अधिक है। वह लगातार 17वें वर्ष अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में गोल करने में सफल रहे। इससे पहले पैर के अंगूठे में चोट के कारण रोनाल्डो नेशंस लीग में क्रोएशिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। पुर्तगाल का अगला मैच 10 अक्तूबर को फ्रांस से होगा।




पूरी तरह नई टीम के साथ खेल रही चेक गणराज्य को ‘लीग बी’ में स्कॉटलैंड से 2-1 से हराया। इसी ग्रुप में इजरायल ने स्लोवाकिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोका जबकि नार्वे ने नॉर्दन आयरलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त दी। रोमानिया ने ऑस्ट्रिया को 3-2 से पीटा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें