फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक: रोनाल्डो ने बनाया विश्व कीर्तिमान, सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में बने नंबर एक

Thu, 02 Sep 2021 02:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कीर्तिमान बना दिया है। रोनाल्डो अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं।
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कीर्तिमान बना दिया है। रोनाल्डो अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर के एक मैच में बनाया। इस मैच में उन्होंने दो गोल किए जिसके साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 111 गोल हो गए। रोनाल्डो ने 180वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। 

विज्ञापन


क्रिस्टियानो ने इस मामले में ईरान के खिलाड़ी अली देई को पछाड़ा और उनके रिकॉर्ड को तोड़कर इस खास मुकाम को हासिल कर लिया। अली देई ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 109 गोल किए हैं। 



पुर्तगाल की तरफ से खेलते हुए रोनाल्डो ने आयरलैंड के खिलाफ 89वें मिनट में पहला गोल किया और इसके बाद इंजरी टाइम के दौरान दूसरा गोल करते हुए टीम को 2-1 से अजेय बढ़त दिलाने में सफल रहे। रोनाल्डो ने हालांकि मैच में एक पेनल्टी भी गंवाया।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने इस ऐतिहसिक उपलब्धि के बाद कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैंने रिकॉर्ड तोड़ दिया, बल्कि उस खास पल के लिए जो हमारे पास था, टीम ने जो किया उसकी सराहना करनी होगी, हमें अंत तक विश्वास था। मैं बहुत खुश हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें