फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड की हार में भी रोनाल्डो के नाम दर्ज हुई उपलब्धि, शानदार गोल के साथ मनाया जश्न

Wed, 15 Sep 2021 09:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोनाल्डो ने बीएससी यंग बॉयज के खिलाफ मैच में उतरते ही लीग में सर्वाधिक 177 मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी इकेर कैसिलास बराबरी की।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : twitter@ManUtd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूइएफए चैंपियंस लीग के पहले ग्रुप मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच में उतरने के साथ ही एक और खास उपलब्धि अपने नाम की। सात नंबर की जर्सी वाले रोनाल्डो ने बीएससी यंग बॉयज के खिलाफ मैच में उतरते ही लीग में सर्वाधिक 177 मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी इकेर कैसिलास बराबरी की।

विज्ञापन




चैंपियंस लीग में सर्वाधिक मुकाबले खेलने के मामले में रोनाल्डो अब संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। जबकि जावी हर्नांडेज (151) तीसरे और लिओनेल मेसी (149) चौथे स्थान पर हैं। 

बता दें कि रोनाल्डो पहले से ही चैंपियंस लीग में सर्वाधिक 135 गोल और 42 असिस्ट करने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो के नाम इसके अलावा कई और भी उपलब्धियां दर्ज हैं। 
विज्ञापन


बात करें मैच की तो ग्रुप एफ के पहले मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को बीएससी यंग बॉयज के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड की तरफ से रोनाल्डो ने एकमात्र गोल किया जो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें