क्रिस्टियानो रोनाल्डो पेनल्टी पर भले ही गोल से चूक गए, लेकिन उनकी टीम जुवेंटस सिरी ए में जीत दर्ज करने में सफल रही। जुवेंटस ने शिएवो को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से पराजित कर अजेय अभियान जारी रखा है।
इस जीत से जुवेंटस (56) ने अंक तालिका में नेपोली (47) पर नौ अंक की बढ़त बना ली है। जुवेंटस की यह बीस मैचों में 18वीं जीत है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं।
जुवेंटस के लिए डग्लस कोस्टा (13वें मिनट), एमरे कैन (45वें मिनट) और डेनिएल रूग्नी (84वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
पुर्तगाल के रोनाल्डो अभी तक 14 गोल कर चुके हैं। एक अन्य मैच में एसी मिलान ने जिनोआ को 2-0 से हराया।