फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग : डिफेंडर रोनाल्ड अरायो ने अंतिम क्षणों में गोल कर टाली बार्सिलोना की हार 

Wed, 22 Sep 2021 06:01 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंप नाऊ (बार्सिलोना)

सार

बायर्न म्यूनिख के हाथों घर में 0-3 से करारी शिकस्त खाने के बाद बार्सिलोना पूरे मैच में पिछड़ा रहा। एक समय उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन आखिर में वह डिफेंडर रोनाल्ड अरायो (90वें मिनट) के गोल से मैच बराबर करने में सफल रहा।
 
विज्ञापन
Barcelona - फोटो : Barcelona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख के हाथों घर में 0-3 से करारी शिकस्त खाने के बाद बार्सिलोना को ला लिगा में घरेलू मैदान कैंप नाऊ में ग्रेनेडा ने एक-एक की बराबरी पर रोक दिया।

विज्ञापन


ग्रेनाडा ने बार्सिलोना को ला लिगा में एक-एक की बराबरी पर रोका 
बार्सिलोना पूरे मैच में पिछड़ा रहा और एक समय उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन आखिर में वह डिफेंडर रोनाल्ड अरायो (90वें मिनट) के गोल से मैच बराबर करने में सफल रहा।

ग्रेनाडा की तरफ से डोमिंगोज दुआर्ते ने दूसरे मिनट में ही गोल कर दिया था। लियोनल मेसी के क्लब छोड़ने के बाद से बार्सिलोना को जूझना पड़ रहा है। बार्सिलोना का यह लीग के चार मैचों में दूसरा ड्रॉ है। वह आठ अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गया है। बार्सिलोना की टीम शीर्ष पर चल रहे अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड (13) से पांच अंक पीछे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें