फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी के गोल से अर्जेंटीना की ब्राजील पर जीत

Sat, 16 Nov 2019 08:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

लियोनल मेसी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वापसी पर किए गए गोल की मदद से अर्जेंटीना ने रियाद में मैत्री मैच में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी ब्राजील पर 1-0 से जीत दर्ज की। बार्सिलोना के इस फारवर्ड ने दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल में सत्तारूढ़ गुट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसके बाद कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल संस्था) ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन


मेसी ने शक्रवार को किंग सौद यूनिवर्सिटी स्टेडियम में खेले गए मैच में 13वें मिनट में गोल किया। तब अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली थी जिस पर मेसी का शॉट ब्राजीली गोलकीपर एलिसन ने बचा दिया था, लेकिन यह स्टार स्ट्राइकर रिबाउंड पर गोल करने में सफल रहा। इससे पहले ब्राजील को भी पेनल्टी मिली थी लेकिन चोटिल नेमार की जगह खेल रहे गैब्रियल जीसस ने शॉट बाहर मार दिया था।

मेसी पर बरसे ब्राजीली कप्तान सिल्वा
ब्राजील के कप्तान थियगो सिल्वा ने कहा कि नेमार का न होना टीम के लिए नुकसानदेह रहा। मैच के बाद सिल्वा ने मेसी पर आरोप लगाया कि वह रेफरी को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।  साथ ही कहा कि वह साथी खिलाड़ियों का भी सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन


सिल्वा ने कहा कि मेसी खेल पर अपना शासन चलाना चाहते हैं। उन्होंने दो बार खिलाड़ियों को किक मारी लेकिन रेफरी ने कुछ नहीं किया। मैंने रेफरी से बहस की लेकिन वह हंसते रहे। मेसी हमेशा रेफरी पर दबाव डालकर फ्री किक चाहते हैं। चैंपियंस लीग में ऐसा नहीं हो सका क्योंकि रेफरियों का रवैया सख्त था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें