फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो क्वालिफायर 2020: रोनाल्डो की नौवीं अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक, पुर्तगाल ने लिथुआनिया को 6-0 से रौंदा

Sat, 16 Nov 2019 12:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

रोनाल्डो के 163 मैचों में हुए 98 गोल
गोल का शतक पूरा करने से दो कदम दूर रोनाल्डो
ईरान के अली दाई सौ गोल दागने वाले एकमात्र फुटबॉलर
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की करिअर की नौवीं हैट्रिक के दम पर मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल ने यूरो 2020 क्वालिफायर में लिथुआनिया को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से रौंद दिया। रोनाल्डो के अब 98 गोल हो गए हैं और वह अंतरराष्ट्रीय गोल का शतक पूरा करने वाला दूसरा फुटबॉलर बनने से सिर्फ दो दूर हैं।

विज्ञापन


34 वर्षीय रोनाल्डो रविवार को लक्जमबर्ग के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पुर्तगाल अब क्वालिफाई करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने सातवें, 22वें और 65वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा अफोंसो फर्नांडिस (52वें मिनट), मेडेंस (56वें मिनट) और बर्नोडो सिल्वा (63वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

फ्रांस, इंग्लैंड और तुर्की ने किया क्वालिफाई : विश्व चैंपियन फ्रांस, इंग्लैंड और तुर्की ने यूरो चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। फ्रांस ने राफेल वारेने (35वें मिनट) और ओलिवर गिरौड (79वें मिनट) की मदद से मोलदोवा को 2-1 से मात दी। इंग्लैंड ने कप्तान हैरी केन की हैट्रिक से मोंटेनेग्रो को 7-0 से धोया।
विज्ञापन


इंग्लैंड का यह 1000वां मैच था और उसके शानदार जीत के साथ इसका जश्न मनाया। इंग्लैंड अब तक इस क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में सर्वाधिक 33 गोल दाग चुका है। बेल्जियम (30) दूसरे नंबर पर है। तुर्की ने आइसलैंड के साथ गोलरहित ड्रॉ खेलकर क्वालिफाई किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें