फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: 763 दिन बाद घरेलू सरजमीं पर खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम, सऊदी अरब के खिलाफ होंगे मैच

Sat, 30 Oct 2021 01:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम 763 दिन बाद घरेलू जमीन पर अपना पहला मैच खेलेगी। इस मैच में स्टेडियम की क्षमता के 75 प्रतिशत दर्शक आ सकेंगे। 
 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम 11 नवंबर को जब विश्व कप क्वालिफायर में सऊदी अरब का सामना करेगी तो यह उसका अपने घरेलू मैदान पर 763 दिन बाद पहला मैच होगा। फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की यह मैच वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें स्टेडियम की क्षमता के 75 प्रतिशत दर्शकों के आने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन


यह ऑस्ट्रेलिया का 10 अक्तूबर 2019 के बाद पहला घरेलू मैच होगा। उसने तब कैनबरा में नेपाल को हराया था। इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण टीम स्वदेश में मैच नहीं खेल पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2022 के क्वालिफायर में सिर्फ नेपाल के खिलाफ ही एकमात्र मैच स्वदेश में खेला है। उसने 12 में से 11 मैच बाहर खेले हैं। उसे अभी छह मैच खेलने हैं जिनमें से चार मैच ऑस्ट्रेलिया में होंगे। ऑस्ट्रेलिया अभी ग्रुप बी में सऊदी अरब के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें