फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: रोनाल्डो को लेकर मैनचेस्टर यूनाइटेड पर बुरी तरह भड़के पीटरसन, कहा- अपने साथ मेरा नाम मत जोड़ो

Sat, 22 Oct 2022 01:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बताया जा रहा है कि टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच के दौरान रोनाल्डो ने यूनाइटेड मैनेजर एरिक टेन हाग से कहा कि वह विकल्प के तौर पर मैदान में नहीं जाना चाहते। बाद में रोनाल्डो को चेल्सी के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
केविन पीटरसन और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। इंग्लैंड की टीम इस बार दावेदार के रूप में उतरेगी। वहां के फुटबॉल क्लब भी टीम का समर्थन कर रहे हैं। इसी क्रम में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने टूर्नामेंट के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की तस्वीर का इस्तेमाल किया। इससे पीटरसन भड़क गए। उन्होंने क्लब से कहा कि वह उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करे और अपने साथ उनका नाम नहीं जोड़े।
विज्ञापन


पीटरसन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर क्लब और मैनेजर एरिक टेन हक की खिंचाई की। पीटरसन के कमेंट के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "यह टी20 वर्ल्ड कप है। हमने क्रिकेट के दिग्गजों का स्वागत किया है। ये आईसीसी स्थानों पर खेले हैं और कई नायकों से मिले हैं।"

ये भी पढ़ें: Simona Halep: डोपिंग के मामले में निलंबित हुईं सिमोना हालेप, कहा- मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल मैच शुरू
विज्ञापन


इस पर पीटरसन ने कमेंट करते हुए लिखा, ''कृपया मेरी तस्वीर को हटाए। मैं एक ऐसे क्लब के साथ जुड़ाव नहीं चाहता, जिसका प्रबंधन एक ऐसे जोकर (कोच एरिक टेन हग) द्वारा किया जाता है, जो अब तक के सबसे महान फुटबॉलर (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) का पूरी तरह से अनादर कर रहा है। रोनाल्डो बॉस हैं। उस जोकर को जागने की जरूरत है जिसे कोई याद नहीं रखेगा।''
विज्ञापन


bjh78d28

ये भी पढ़ें: Ronaldo Video: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की इस हरकत से फैंस हैरान, मैच में नहीं खिलाए जाने पर उठाया यह कदम

बताया जा रहा है कि टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच के दौरान रोनाल्डो ने यूनाइटेड मैनेजर एरिक टेन हाग से कहा कि वह विकल्प के तौर पर मैदान में नहीं जाना चाहते। बाद में रोनाल्डो को चेल्सी के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया। हालांकि, रोनाल्डो ने कहा कि वह मैनचेस्टर यूनाइटेड का सम्मान करते हैं और टीम के लिए प्रैक्टिस जारी रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें