फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Kumar: दिव्यांगो के लिए निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय आइकन बने राकेश, पैरालंपिक में जीता था पदक

Wed, 11 Sep 2024 10:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने पेरिस पैरालिंपिक में तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने के लिए शीतल देवी और राकेश कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
राकेश कुमार को सम्मानित करते सीईसी राजीव कुमार - फोटो : ECI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरालंपिक तीरंदाजी चैंपियन राकेश कुमार को बुधवार को दिव्यांगों (पीडब्ल्यूडी) के लिए निर्वाचन आयोग का राष्ट्रीय आइकन नियुक्त किया गया। आयोग ने मार्च में लोकसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले राकेश की मिश्रित कंपाउंड तीरंदाजी टीम की साथी शीतल देवी को अपना राष्ट्रीय आइकन घोषित किया था। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने पेरिस पैरालिंपिक में तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने के लिए शीतल देवी और राकेश कुमार को सम्मानित किया।

शीतल देवी और राकेश कुमार जम्मू-कश्मीर से हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राष्ट्रीय और राज्य आइकन चुनावों में अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता प्रयासों में उसकी मदद करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें