फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की बेटी श्रेयसी ने दिलाया सिल्वर

Mon, 28 Jul 2014 01:44 PM IST
एजेंसी/ग्लासगो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसवें कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजों की बंदूक ने रविवार को भी पदक उगले।
विज्ञापन


महिलाओं की डबल ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा में जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया, वहीं पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा का कांस्य भी मेरठ निवासी मोहम्मद असब की झोली में गिरा।
विज्ञापन


भारोत्तोलन में पुरुषों के 69 किग्रा. वजन वर्ग में ओमकार ओटारी ने कांस्य हासिल कर इस खेल में देश को कुल छठा पदक दिलाया।

भारत के लिए किए गए अभी तक के प्रदर्शन में महिलाओं ने बाजी मारी है और उन्होंने कुल 19 में से 14 पदक जीते हैं, जबकि 5 पदक पुरुषों ने देश के नाम किए।

5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य के साथ भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर कायम है। ऑस्ट्रेलिया ने 19 स्वर्ण के साथ शीर्ष स्थान कब्जा रखा है, जबकि इंग्लैंड 18 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें