फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर्स, जिन्हें उनके उपनाम से ज्यादा पहचाना गया!

Tue, 07 Apr 2015 08:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के मैदान पर एक और महा आयोजन की तैयारी चल रही है और जल्द ही दुनियाभर के क्रिकेटर भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले भी होंगे जो प्रशंसकों को अपनी ओर खींचेंगे।
विज्ञापन


क्रिकेट भारतीय उपमहाद्वीप में बेहद लोकप्रिय खेल है और इसे खेलने वाले सितारा छवि भी रखते हैं। कई क्रिकेटर तो अपने मूल नाम के बजाए अपनी निकनेम से जाने जाते हैं। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को माही के नाम भी जाना जाता है और वह दस्तखत भी इसी नाम से करते हैं। सचिन तेंदुलकर को उनके जोरदार शॉट के लिए मास्टर ब्लास्टर नाम दे दिया गया जो पूरी दुनिया में खूब चर्चा में रहा। उनकी बल्लेबाजी के दौरान कमेंट्रेटर भी उन्हें मास्टर ब्लास्टर ही संबोधित करते रहते। सुनील गावस्तर को लिटिल मास्टर कहा जाता था।

इसी तरह वीरेंद्र सहवाग को मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक जमाया था और इसी कारण उनका निकनेम पड़ गया 'मुल्तान का सुल्तान।' उनकी नवाबी पूर्ण बल्लेबाजी के लिए नजफगढ़ का नवाब भी कहा जाता है। ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिन्हें उनके उपनाम से भी जाना जाता है। आइए, जानते हैं ऐसे क्रिकेटरों को उनके उपनाम से।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटः किसको क्या मिला उपनाम!

महान क्रिकेटरों सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले (जंबो), राहुल द्रविड़ (द वॉल और मिस्टर भरोसेमंद), सौरव गांगुली (दादा) और वीरेंद्र सहवाग के अलावा और भी कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने प्रशंसकों और मीडिया के ‌जरिए उपनाम हासिल किया और बाद में वही उनकी पहचान बनती गई। पेश है आपके लिए क्रिकेटर्स और उनके उपनाम के साथ एक लंबी सूची।

खिलाड़ी -उपनाम
शिखर धवन - गब्बर
रवींद्र जडेजा- सर
रोहित शर्मा - हिट मैन
रॉबिन उथप्पा - द वॉकिंग एसेसेन
युवराज सिंह - युवी
हरभजन सिंह - टर्बनेटर
अजिंक्य रहाणे - जिंक्स
आर अश्विन - ऐश
पार्थिव पटेल - बच्चा
जहीर खान - जैक
गेविन लार्सन - द पोस्टमैन
एश्ले जाइल्स - किंग ऑफ स्पेन
शाहिद अफरीदी - बूम बूम
ब्रैंडन मैकुलम - बाज
ब्रेट ली - स्पीडस्टर
माइकल क्लार्क - पप (PUP)
शॉन मार्श - SOS
इंजमाम उल हक - आलू
शोएब अख्तर - रावलपिंडी एक्सप्रेस
माकर्स ट्रेस्कोथिक - बैंगर
नवजोत सिंह सिद्धू - शैरी
रिकी पोंटिंग - पंटर
अजित अगरकर - बांबे डक
स्टीव वॉ - तुग्गा
कपिल देव - पाजी
हर्शल गिब्स - स्कूटर
जैसन गिलेप्सी - डिजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें