फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: फाइनल में मिली हार को नहीं भूले हॉकी टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत, कहा- हार को पचाना मुश्किल

Wed, 10 Aug 2022 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट में नौ गोल दागे और सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में वेल्स के जेरेथ फर्लोंग के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह (13 नंबर की जर्सी) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को पचाना मुश्किल है लेकिन टीम को आगे बढ़ना होगा। फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से  0-7 से हार गई थी। भारतीय उपकप्तान ने कहा, इतने बड़े अंतर से मिली हार को पचाना मुश्किल है।
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने कहा, ''पूरी टीम इस प्रदर्शन से निराश है लेकिन इस कड़वी हार को भुलाकर आगे बढ़ना जरूरी है। इन खेलों से हमने कई सबक लिए हैं, जिन पर काम करना होगा। हम दो सप्ताह बाद शिविर में लौटने पर हर मैच का आकलन करेंगे और नए सिरे से शुरूआत करेंगे।'' मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ''हम ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम का ऊर्जा और लय में मुकाबला नहीं कर सके।'' 

हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट में नौ गोल दागे और सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में वेल्स के जेरेथ फर्लोंग के बाद दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि निजी तौर पर मेरे लिए ये खेल अच्छे रहे। कोरोना महामारी के बाद पहली बार हम इतने दर्शकों के सामने खेल रहे थे और काफी भारतीय भी मैच देखने के लिए आए थे।
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने कहा, ''मेरी पत्नी भी बर्मिंघम आई थीं और पहली बार मुझे किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए स्टेडियम में उसने देखा। यह राष्ट्रमंडल खेलों में मेरा पहला पदक है तो मेरे लिए ये खेल खास थे।'' भारतीय टीम अब अक्तूबर में एफआईएच प्रो लीग खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें