टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान मेग लेनिंग ने 26 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर सिमट गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 65 रन की पारी खेली। वहीं, जेमीमा रॉड्रिग्स ने 33 रन की पारी खेली।
रजत पदक के साथ टीम इंडिया
हरमप्रीत ने 34 गेंदों में इस टूर्नामेंट का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में ग्रुप स्टेज में भी हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अर्धशतक लगाया था। हालांकि, उनकी यह पारी कोई काम नहीं आ सकी। मैच के दौरान भारत ने एक कन्कशन भी किया। तानिया भाटिया को विकेटकीपिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद उनकी जगह यास्तिका भाटिया को कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया।