फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: बॉक्सिंग में भारत को मिले सात पदक, निकहत-नीतू और अमित ने जीता स्वर्ण, सागर को रजत पदक मिला

Mon, 08 Aug 2022 01:43 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीता था। नीतू और निकहत जरीन की बात करें तो दोनों ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के मुक्केबाजों ने कमाल कर दिया। नीतू घणघस और अमित पंघाल के बाद निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक जीत लिया। महिलाओं के 45-48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मैच में नीतू घणघस ने इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया। उनके बाद अमित ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के ही मुक्केबाज को परास्त किया। 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाई) वर्ग के फाइनल में विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली नॉल को 5-0 से हराया। सागर अहलावत बॉक्सिंग के आखिरी मुकाबले में हार गए। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के कुल पदक 55 हो गए हैं।
विज्ञापन


निकहत जरीन पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल रही हैं। यह उनका इन खेलों में पहला पदक भी है। निकहत ने इसी साल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह एशियन चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने में सफल रही थीं। निकहत के बाद अब सागर अहलावत से स्वर्ण की उम्मीद थी, लेकिन वह रजत पदक ही जीत पाए। +92 किग्रा (सुपर हैविवेट) वर्ग में सागर को इंग्लैंड के डेलिसियस ओरी ने 5-0 से हरा दिया।

भारत को बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक इस राष्ट्रमंडल खेलों में मिले हैं। जैस्मिन, रोहित टोकस और मोहम्मद हुसामुद्दीन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


नीतू की बात करें तो उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक अपने नाम किया है। वह यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 और 2018 में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया। मुक्केबाजी में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीता था। अमित 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में कामयाब हुए थे। उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप (2019) में एक रजत पदक है। इसके अलावा वह एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण (2019), रजत (2021) और कांस्य (2017) जीत चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें