'सगाई की अंगूठी से हैरान'
हुआंग ने कहा कि वह पेरिस में सगाई की अंगूठी की उम्मीद नहीं कर रही थी और वह पूरी तरह से खेलों की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रही थीं। हुआंग ने मैच के बाद कहा, 'यह प्रपोजल मेरे लिए हैरानी भरा था क्योंकि मैं खेलों की तैयारियों में जुटी थी। मैं ओलंपिक चैम्पियन हूं और मुझे शादी का प्रस्ताव मिला जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी।
हुआंग ने कहा, 'मैं फिलहाल अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर सकती, जिससे मैं गुजर रही हूं, क्योंकि मैं बहुत बहुत खुश हूं। भावुक भी हुई क्योंकि हां कहा था। स्वर्ण पदक हासिल करना हमारे सफर का सम्मान है। मैं प्रपोजल से हैरान थी। मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि हम कैसे जश्न मनाएंगे।
युचेन और उनके युगल साथी ओयू जुआन यी ने पुरुष युगल स्पर्धा में भाग लिया। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता युचेन और जुआन मुशअकिल ड्रॉ के बाद ग्रुप चरण से बाहर निकलने मे नाकाम रहे। हुआंग और झेंग सी वेई ने पेरिस खेलों में बैडमिंटन का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने शुक्रवार को किम वोन हो और जियोंग ना यून के खिलाफ शुरू से अंत तक दबदबा बनाया। उन्हें कोरियाई जोड़ी को 21-8, 21-11 से हराने में सिर्फ 41 मिनट लगे।
27 वर्षीय झेंग ने पुष्टि की कि पेरिस ओलंपिक खेलों में उनकी अंतिम उपस्थिति होगी। झेंग ने अपने परिवार के साथ ओलंपिक की यात्रा की थी और स्वर्ण पर कब्जा कर उन्होंने इस सफर को और खुशनुमा बना दिया। झेंग ने कहा- मुझे लगता है कि यह मेरा आखिरी ओलंपिक हो सकता है, और मैं इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहता था क्योंकि परिवार की उपस्थिति वास्तव में मुझे बहुत ताकत देती है। हमारे परिवार के अलावा, आयोजन स्थल पर बहुत सारे फैंस और दोस्त थे। उन्होंने हमें जो समर्थन दिया, वह हमारी कल्पना से कहीं अधिक था। इसलिए मैं उनका बहुत, बहुत आभारी हूं।