फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: अरविंद चिदंबरम ने शारजाह मास्टर्स शतरंज में एकल बढ़त बनाई, ए आर सालेह सलेम को हराया

Sun, 19 May 2024 04:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगेसी आठ अन्य खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इनमें भारत के संकल्प गुप्ता भी शामिल हैं। शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चार दौर अभी बाकी हैं। 16 खिलाड़ी तीन अंक लेकर अगले पायदान पर हैं।
विज्ञापन
अरविंद चिदंबरम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने स्थानीय खिलाड़ी ए आर सालेह सलेम को हराकर शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एकल बढत बना ली है। उनके बाद चार खिलाड़ी दूसरे स्थान पर हैं जिनमें ईरान के अमीन टाबाटाबाइ और बर्डिया दनेश्वर और अमेरिका के हैंस मोके नीमैन और सैम शांकलैंड शामिल हैं।
विज्ञापन


शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगेसी आठ अन्य खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इनमें भारत के संकल्प गुप्ता भी शामिल हैं। शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चार दौर अभी बाकी हैं। 16 खिलाड़ी तीन अंक लेकर अगले पायदान पर हैं। एरिगेसी और वोलोडार मुरजिन की बाजी बराबरी पर खत्म हुई जबकि संकल्प ने अजरबैजान के तैमूर राजदाबोव को ड्रॉ पर रोक दिया। अभिमन्यु पुराणिक को ईरान के टाबाटाबाइ ने हरा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें