फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bum Skips Video: बांग्लादेश के युवक ने 30 सेकेंड में 117 'बम स्किप' की, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Tue, 04 Oct 2022 04:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश के मोहम्मद रसेल इस्लाम ने 13 मार्च को 30 सेकेंड के अंदर 117 बम स्किप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उनका वीडियो हाल ही में शेयर किया गया है। 
 
विज्ञापन
बम स्किप करते रसेल इस्लाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के एक युवक का वीडियो इस दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस युवक का नाम मोहम्मद रसेल इस्लाम है। मोहम्मद इस वीडियो में रस्सी कूदते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी यह रस्सी कूद सामान्य नहीं है। जिस तरीके से रसेल रस्सी कूद रहे हैं, वह हर किसी के बस की बात नहीं है। हालांकि, रसेल इस वीडियो में 30 सेकेंड के अंदर 117 बार रस्सी कूदते हैं और उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया है। 
विज्ञापन


मोहम्मद रसेल इस्लाम ने यह रिकॉर्ड इसी साल 13 मार्च को बनाया था। हालांकि, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में शेयर किया गया है और सभी रसेल का यह कारनामा देखकर हैरान हैं।

IND vs SA Video: भारतीय टीम में चुने जाने के बाद मुकेश कुमार बने 'बिनोद', सरफराज खान के साथ इस तरह मनाया जश्न
विज्ञापन



विज्ञापन

क्यों खास है मोहम्मद रसेल का यह वीडियो?
मोहम्मद रसेल इस्लाम इस वीडियो में कमर के बल रस्सी कूद रहे हैं। उनके पैर से लेकर कमर तक का हिस्सा जमीन के संपर्क में है और जैसे ही रस्सी उनके पास आती है, वह हवा में उछल जाते हैं। 30 सेकेंड के अंदर वह 117 बार ऐसा करते हैं। वहीं, सामान्य रस्सी कूद में इंसान सामान्य तरीके से खड़ा होता है और रस्सी को अपने पैरों के नीचे से निकालता है। पैरों के बल पर उछलना काफी आसान होता है, लेकिन जो रसेल ने किया है, उसके लिए अच्छी फिटनेस होना बेहद जरूरी है। 

T20 World Cup: शिमरोन हेटमायर को इस गलती की मिली बड़ी सजा, वर्ल्ड कप टीम से किए गए बाहर, ब्रूक्स की एंट्री

इस वीडियो को 67 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 300 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। आठ लाख से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं। 

एक यूजर ने लिखा "यह तब तक आसान लगता है जब तक आप इसे आजमाते नहीं हैं," वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे करने से मेरी रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगा।  एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसके लिए बहुत ताकत की जरूरत होगी। 

T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन होगा टीम इंडिया में शामिल, गावस्कर और वॉटसन ने किसे बताया दावेदार?

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, रसल इस्लाम बांग्लादेश के ठाकुरगांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 13 मार्च, 2022 को विश्व रिकॉर्ड बनाया। रसल इस्लाम बचपन से ही स्किप करते रहे हैं और इससे पहले तीन मिनट में सबसे ज्यादा डबल अंडर स्किप और एक मिनट में एक पैर पर सबसे ज्यादा स्किप सहित अन्य खिताब हासिल कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें