फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: यूपी के पहलवान जोंटी कुमार 86 किलो में बने विजेता, युविका ने 10 मीटर एयर पिस्टल में सोना जीता

Mon, 03 Oct 2022 08:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

असम की आस्था चौधरी ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 11 साल पुराना गेम्स रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण जीता। वेटलिफ्टिंग के 76 भार वर्ग में तमिलनाडु की अरोकिया अलीश ने राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता यूपी की पूनम यादव को पराजित कर स्वर्ण जीता। 
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत की युविका तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रीय खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में हरियाणा की रिद्म सांगवान को हराया। पुरुषों की इस इवेंट में पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने स्वर्ण पदक के दावेदार शिवा नरवाल को पराजित कर स्वर्ण जीता। असम की आस्था चौधरी ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 11 साल पुराना गेम्स रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


शिवा ने क्वालिफाइंग में किया 588 का स्कोर
क्वालिफाइंग में रिद्म सांगवान ने 582 का स्कोर कर बढ़त बनाई। विश्व चैंपियनशिप की टीम में जगह बनाने वाली युविका ने 578 का स्कोर किया और वह दूसरे स्थान पर थीं। मनु भाकर ने भी 578 का स्कोर किया और वह तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं, लेकिन फाइनल में वह पांचवें स्थान पर रहीं। युविका ने फाइनल में आसानी से रिद्म को हराया। उन्होंने जरूरी 16 अंक पहले जुटा लिया। कर्नाटक की टीएस दिव्या ने कांस्य जीता। पुरुषों में विजयवीर सिद्धू क्वालिफाइंग में 581 का स्कोर छठे स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने फाइनल में शिवा नरवाल को पराजित कर दिया। शिवा ने क्वालिफाइंग में 588 का बड़ा स्कोर किया और टॉप पर रहे। एसएससीबी के प्रदीप सिंह ने कांस्य जीता।

IND vs SA 2nd T20: गुवाहाटी के मैदान में घुसा सांप, डर गए खिलाड़ी और कुछ मिनटों के लिए रुका मैच, देखें PHOTOS
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था ने तैराकी में बनाया गेम्स रिकॉर्ड
कुश्ती में यूपी के जोंटी कुमार ने 86 किलो में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल में हरियाणा के संजीत को पराजित कर स्वर्ण जीता। 74 किलो में दिल्ली के यश ने हरियाणा के सागर को हराया। तैराकी में असम की आस्था चौधरी ने 1.03.91 मिनट का समय निकालकर 100 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण जीता। उन्होंने 11 साल पहले बनाए गए रिचा मिश्रा के रिकॉर्ड को तोड़ा।

IND vs SA: T20I में सूर्यकुमार के नाम सबसे तेज हजार रन, एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

हरियाणा के दीपक लाठेर वेटलिफ्टिंग में जीते
वेटलिफ्टिंग के 76 भार वर्ग में तमिलनाडु की अरोकिया अलीश ने राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता यूपी की पूनम यादव को पराजित कर स्वर्ण जीता। अलीश ने 206 तो पूनम ने 205 किलो वजन उठाया। 81 किलो में हरियाणा के दीपक लाठेर और राजस्थान के अजय सिंह के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दीपक ने 315 और अजय ने 314 किलो वजन उठाया। 64 किलो में पंजाब की जसबीर कौर ने आंध्र प्रदेश की पल्लवी को हराकर स्वर्ण जीता। जसबीर ने 200 और पल्लवी ने 199 किलो वजन उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें