दक्षिण अफ्रीका के एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को पैरोल पर जेल से रिहा कर दिया गया है और अब वह घर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के सुधार विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने पिस्टोरियस की रिहाई के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। घोषणा सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की गई जिससे पता चलता है कि सुधार अधिकारियों ने ओलंपिक धावक को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के अटेरिजविले सुधार केंद्र से सुबह रिहा कर दिया।
ब्लैड रनर के रूप में मशहूर पिस्टोरियस के दोनों पैर नहीं है और वह कृत्रिम पैरों के सहारे दौड़ते हैं। पिस्टोरियस ने 2013 में वेलेंटाइन डे के दिन अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के लिए मिली 13 साल और पांच महीने की सजा में से लगभग नौ साल की सजा काट ली है। नवंबर में उन्हें पैरोल देने को मंजूरी दे दी गई थी।