भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भगवान के दरबार में पहुंची। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को हराने के बाद सिंधु ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। वो वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं।
अब शुक्रवार को सिंधु अपने परिवार के साथ तिरुमला के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान बालाजी के दर्शन करने के साथ-साथ अभिषेकम सेवा में भी हिस्सा लिया।
इससे पहले सिंधु ने गोल्ड जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू से भी मुलाकात की थी।
सिंधु की उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने जहां उन्हें बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया था वहीं रिजिजू ने उन्हें 10 लाख रुपए का इनाम दिया था।