फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत पर शुरू हुई धनवर्षा, ओडिशा सरकार देगी छह करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी

Wed, 08 Sep 2021 03:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले प्रमोद भगत को ओडिशा सरकार ने उन्हें छह करोड़ रुपये का नकद इनाम और इसके साथ ही ग्रुप-ए की सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
प्रमोद भगत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले प्रमोद भगत स्वदेश लौट चुके हैं। वह ओडिशा के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालंपिक या ओलंपिक खेलों में गोल्ड जीता है। यहां प्रमोद का अब स्वागत और सम्मान भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में ओडिशा सरकार ने उन्हें छह करोड़ रुपये का नकद इनाम और इसके साथ ही ग्रुप-ए की सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। 

विज्ञापन




बता दें कि दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर प्रमोद ने पैरालंपिक में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथल को सीधे सेटों में हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। 

पैरालंपिक खेलों में पहली बार शामिल किए गए बैडमिंटन के खेल में गोल्ड जीतने वाले प्रमोद अब दुनिया और भारत के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। बात करें भारत के टोक्यो पैरालंपिक के प्रदर्शन की तो देश को इस बार यहां पांच स्वर्ण पदक समेत रिकॉर्ड 19 मेडल मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें