फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Modi International: पीवी सिंधु ने जीता महिला एकल का खिताब, फाइनल में मालविका बंसोड़ को हराया

Sun, 23 Jan 2022 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाइनल में सिंधु ने मालविको को लगातार गेमों में 21-13, 21-16 से हराया। यह शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधु का दूसरा सैयद मोदी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 इवेंट खिताब है।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में भारत की ही युवा शटलर मालविका बंसोड़ को हराया।
विज्ञापन


रविवार को लखनऊ में खेले गए फाइनल में सिंधु ने मालविको को लगातार गेमों में 21-13, 21-16 से हराया। यह शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधु का दूसरा सैयद मोदी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 इवेंट खिताब है। इससे पहले उन्होंने यह टाइटल 2017 में जीता था। फाइनल मुकाबला 35 मिनट तक चला। 

साइना तीन बार जीत चुकी हैं खिताब
सैयद मोदी इंटरनेशनल में महिला एकल में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड साइना नेहवाल के नाम है। साइना ने 2009, 2014 और 2015 में खिताब जीता था। वहीं, पुरुषों में चेतन आनंद (2009), पारुपल्ली कश्यप (2015), किदांबी श्रीकांत (2016) और समीर वर्मा (2017, 2018) एकल का खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन



तनीषा और ईशान की जोड़ी

मिक्स्ड डबल्स में जीते ईशान और तनीषा
वहीं, मिक्स्ड डबल्स में भारत के ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्तो की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने टी हेमा नागेंद्र और श्रीवेद्य की जोड़ी को 21-16, 21-12 से हराया। यह मुकाबला 29 मिनट तक चला।
विज्ञापन


पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला नहीं हो सका
इससे पहले पुरुष एकल का मुकाबला कोरोना की वजह से नहीं हो सका। फाइनल से पहले एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद आयोजकों ने इस मैच को नहीं कराया। विजेता की घोषणा बिना मैच के ही होगी। पुरुष एकल के फाइनल में फ्रांस के ही दो खिलाड़ी अर्नोड मर्केल और लुकस क्लेयरबॉट आमने-सामने थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें