फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग चुनाव: पीवी सिंधू पेश करेंगी दावेदारी, 17 दिसंबर को होगा फैसला

Wed, 24 Nov 2021 01:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पी वी सिंधू 17 दिसंबर से स्पेन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के दौरान बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग का चुनाव लड़ेंगी। वह छह पदों के लिए नामित नौ खिलाड़ियों में से एक हैं।
 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू 17 दिसंबर से स्पेन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के दौरान बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग का चुनाव लड़ेंगी। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू अभी बाली में इंडोनेशिया ओपन खेल रही हैं। वह छह पदों के लिए नामित नौ खिलाड़ियों में से एक हैं। खेल की शीर्ष ईकाई ने कहा,‘एथलीट आयोग (2021 से 2025) का चुनाव 17 दिसंबर 2021 को टोटल एनर्जीज बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के साथ स्पेन में होगा।
विज्ञापन


मौजूदा खिलाड़ियों में सिर्फ सिंधू दोबारा चुनाव के लिए खड़ी होंगी। उन्हें पहले 2017 में भी चुना गया था। वह इस चक्र के लिए छह महिला प्रतिनिधियों में से एक है।’ सिंधू के साथ इंडोनेशिया की महिला युगल खिलाड़ी ग्रेसिया पोली भी होंगी जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। सिंधू को मई में आईओसी के ‘बिलीव इन स्पोटर्स ’ अभियान के लिए भी एथलीट आयोग में चुना गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें