फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Open: पीवी सिंधु प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं, संघर्षपूर्ण मुकाबले में जापानी खिलाड़ी ओहोरी को हराया

Wed, 24 Nov 2021 02:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

Indonesia Open: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने बुधवार को जापान की अया ओहोरी के खिलाफ तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज की।
 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने बुधवार को जापान की अया ओहोरी के खिलाफ तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज की।

विज्ञापन


मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और एक घंटे 10 मिनट चले मुकाबले में ओहोरी को 17-21, 21-17, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ सिंधु का जापानी खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड और बेहतर हो गया और वह 11-0 पर पहुंचा गया। 



विश्व रैंकिंग में सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु अब अगले दौर में जर्मनी की 23 वर्षीय शटलर यवोन ली से भिड़ेंगी। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय और दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी ली के बीच यह पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन


अन्य मुकाबले में एन सिक्की रेड्डी और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी क्योहेई यामाशिता और नारू शिनोया की जापानी जोड़ी से 7-21, 12-21 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें