फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arctic Open: लक्ष्य आर्कटिक ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में, विपक्षी खिलाड़ी के नाम वापस लेने का मिला फायदा

Wed, 09 Oct 2024 11:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में पराजय का सामना करने वाले सेन का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन और फ्रांस के क्वालिफायर अर्नार्ड मेर्केल के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरुष एकल के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। उनके प्रतिद्वंद्वी रास्मस गेमके ने पहले दौर से अपना नाम वापस ले लिया जिससे लक्ष्य अगले दौर में पहुंच गए। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में पराजय का सामना करने वाले सेन का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन और फ्रांस के क्वालिफायर अर्नार्ड मेर्केल के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 
विज्ञापन


सेन के अलावा क्वालिफायर किरण जॉर्ज की टक्कर चीनी ताइपै के जू वेइ वांग से होगी। इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू जल्दी हारकर बाहर हो गईं थी, लेकिन उदीयमान खिलाड़ी मालविका बंसोड ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी सुंग शुओ युन को हराकर महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू को कनाडा की मिशेले ली ने अंतिम-32 के मैच में 21-16, 21-10 से हराया था। वहीं, फरवरी में अजरबैजान इंटरनेशनल जीतने वाली बंसोड ने 21-19, 24-22 से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें